अमेरिका के ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी में सोमवार को गोलीबारी में नौ लोग घायल हो गए,जबकि पुलिस ने संग्दिध हमलावर को मार गिराया। घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर को बंद कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोलंबस दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मारे गए संग्दिध के बारे में पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, गोलीबारी के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
अधिकारियों ने बताया कि हमला सुबह 9:30 बजे (स्थानीय समय) के करीब हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, परिसर में करीब दो से तीन बार गोलीबारी की अवाज सुनाई दी।
Be the first to comment on "ओहायो यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, 9 घायल, हमलावर ढेर"