WOW! ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ सीरीज लीक केस में चार लोग हुए गिरफ्तार

‘गेम्स ऑफ थ्रोन्स’ दुनिया के सबसे लोकप्रिय टीवी सीरिज में से एक हैं। 170 देशों में टेलीकास्ट होने वाली इस सीरीज की चौथी सीरीज लीक हो चुकी है। मुंबई पुलिस ने हाल ही में टीवी सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के सातवें सीरीज का चौथा एपिसोड ऑनलाइन लीक करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन एक निजी कंपनी के कर्मचारी हैं जबकि चौथा इसी कंपनी का पूर्व कर्मी है। कोर्ट ने आरोपियों को 21 अगस्त तक पुलिस हिरासत में दिया है। हॉटस्टार पर ऑनलाइन सीरीज दिखाने वाली कंपनी ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस का कहना है कि ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ का जो एपिसोड 6 अगस्त को अमेरिका और 7 अगस्त को भारत में रिलीज होने वाला था। उसे इन हैकर्स ने रिलीज से पहले ही लीक कर दिया था। ये एक निजी कंपनी की तरफ से लीक हुआ था जिसके बाद उन्होंने अपने ही एक कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं लीक न करने को लेकर इन हैकर्स ने फिरौती की भी मांग की थी। इस बारे में डीसीपी (साइबर) अकबर पठान ने कहा, हमने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि गेम ऑफ थ्रोन्स विश्व का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला है शो है। भारत में भी इस शो का काफी क्रेज है।

‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ एचबीओ पर चलने वाला एक शो है। यह जॉर्ज आरआर मार्टिन की नॉवेल सीरीज ए सॉन्ग ऑफ फायर एंड आइस पर आधारित है। गेम ऑफ थ्रोन्स की कहानी काल्पनिक वेस्टरोज साम्राज्य की है। यह इस साम्राज्य के तख्त यानी आयरन थ्रोन के लिए संघर्ष की कहानी है। कहानी में कई किरदार हैं। कई राज्य हैं और कई धोखे हैं। वेस्टरोज एक विशाल साम्राज्य है जिसमें सात अलग-अलग बड़े राजघराने हैं।

Be the first to comment on "WOW! ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ सीरीज लीक केस में चार लोग हुए गिरफ्तार"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!