अमरनाथ यात्रा पर अनंतनाग में आतंकी हमला, 7 लोगों की मौत

श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमला हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा में लगे जवानों पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इसमें 7 यात्रियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। घटना सोमवार रात 8 बजकर 20 मिनट की है।

आतंकवादियों ने तीन जगहों पर हमला किया है। अनंतनाग के बटेंगू में हमला हुआ है। टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकियों ने यात्रियों से भरी बस पर फायरिंग की, जिसमें 7 की मौत हो चुकी है।

गृह मंत्रालय ने इस हमले की पुष्टि की है। अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले का अलर्ट पहले से ही जारी था।बताया जाता है कि जिस बस पर यह फायरिंग हुई है, वह रजिस्‍टर्ड बस नहीं थी।

बताया जाता है कि यात्री दर्शन करके लौट रहे थे तब यह हमला हुआ। हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया जा चुका है।a

Be the first to comment on "अमरनाथ यात्रा पर अनंतनाग में आतंकी हमला, 7 लोगों की मौत"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!