केन्द्र सरकार का नोट बदलने का तुगलकी फरमान जनता पर सर्जिकल स्ट्राईक के समान- राहुल यादव

पुतला दहनकर करेंगे विरोध 
सीहोर । प्रदेश कांग्रेस सचिव राहुल यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा विगत आठ तारीख को दिये गये 500 और 1000 के नोट निरस्त करने के आदेश को तुगलकी फरमान बताते हुए कहॉ है कि केन्द्र सरकार द्वारा लिया गया फेसला जनता को मुशीबत में डालने वाला है। केन्द्र के कालाधन के उजागर करने के प्रयास विफल हो चुके है स्वीश बैंक से जमा कालाधन वापस लाने में मोदी विफल हो चुके है वह अब भारत की जनता पर तुगलकी फरमान जारी कर सर्जीकल स्टा्रईक कर रहे है जिससे पूरे देश में गरीब तब्का व्यपारी परेशान है जनता रोजमर्जा की अपने दैनिक जीवन चलाने के लिए त्रिराही त्रिराही कर उठी है। बैंको में लम्बी लम्बी लाईन लगी है। जिन लोगों के घर शादी विवाह या अन्य खर्च सामने है वह केन्द्र सरकार कोस रहे है। केन्द्र के कालाधन उजागर करने के सभी उपाय धरे के धरे रह गये है। देश में सोने का भाव आसमान छु रहा है। आम आदमी हैरान परेशान घूम रहा है मोदी जी ने चुनाव में जनता से कहॉ था। यदि में चुनाव जीता तो देश बदल दुंगा देश तो नही बदला नोट जरूर बदल गये सीमा पर हमारे जवान नपाक हाथों मारे जा रहे है। खेत में किसान मर रहा है बजार में गरीब मर रहा है क्या यही मोदी जी का भारत बदल रहा है। कांग्रेस पार्टी केन्द्र सरकार के फैसले के विरोध में कल 11 बजे लिसा टाकिज चौराहे पर केन्द्र की निकम्मेपन व तुगलकी फरमान के विरोध में सरकार का पुतला दहन करेगी। सभी कांग्रेस के संगठन कार्यकर्ता से आहवान है कल केन्द्र सरकार के विरोध में लिसा टाकिज चौराहे पर एकत्रित होकर केन्द्र का पुतला दहन विरोध प्रदर्शन में शामिल हो। 

Be the first to comment on "केन्द्र सरकार का नोट बदलने का तुगलकी फरमान जनता पर सर्जिकल स्ट्राईक के समान- राहुल यादव"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!