विजय रूपानी होंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री, नितिन पटेल बनेंगे डिप्टी सीएम

 अहमदाबाद | विजय रूपानी गुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे। शुक्रवार शाम गांधीनगर बीजेपी दफ्तर में पार्टी के विधायक दल की बैठक के बाद रूपानी के नाम की घोषणा की गई। इसके साथ ही अब तक सीएम की रेस में सबसे आगे माने जाने वाले नितिन पटेल को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।
बीजेपी विधायक दल की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और आनंदीबेन पटेल ने भी शिरकत की।
आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के बाद विजय रूपानी को गुजरात के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया है। रूपानी राजकोट पश्चिम से विधायक हैं। उनके पास गुजरात सरकार में परिवहन, वॉटर सप्लाई और लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट जैसे मंत्रालय भी हैं। आनंदीबेन के गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य में पार्टी का संगठन कमजोर हो रहा था।

Be the first to comment on "विजय रूपानी होंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री, नितिन पटेल बनेंगे डिप्टी सीएम"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!