सर्वसम्मति से प्रदीप बिजोरिया को बनाया गीता मानस समिति का अध्यक्ष

गीता मानस समिति की वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न
 सीहोर। गीता मानस समति की वार्षिक साधारण सभा पूर्व अध्यक्ष श्री औंकार प्रसाद जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें 1 अप्रैल से 31 मार्च का वार्षिक लेखा अपेक्षित प्रतिवेदन समिति के कोषाध्यक्ष श्री विष्णुदयाल द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया। साथ पूर्व में किये गये कार्यों की सभी ने सराहना कर अध्यक्ष जयसवाल ने धन्यवाद व्यक्त किया। चुनाव प्रक्रिया के लिये संरक्षक हरिष चन्द्र अग्रवाल को चुनाव अधिकारी बनाया गया। श्री जायसवाल अध्यक्ष के लिये प्रदीप बिजारिया के नाम का प्रस्ताव रखा गया। जिसे सर्व सम्मति से पारित किया जाकर प्रदीप बिजोरिया को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। साथ उन्हें अपनी कार्यकारिणी बनाने के लिये स्वतंत्र किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य दिनेश जायसवाल, सुरेश वशिष्ट, एम.वी. परलीकर डॉ. नायर, ओमदत्त मिश्रा, यशवंत सिसोदिया, डॉ. कैलाश अग्रवाल, कुलभुषण बग्गा, जी.पी.उपाध्याय, के.डी.तिवारी, बाबूलाल मिस्त्री, रामेश्वर दयाल शर्मा, रामचरण ठकुराल, ओम प्रकाश कोली, श्यामसुंदर मोदी, कमल विजयवर्गीय, राजेन्द्र जायसवाल, सुरेश जायसवाल, चन्द्रभान यादव, अर्विन्द मनखेडक़र, अनिल शर्मा, संजय जायसवाल, नन्दकिशोर जायसवाल आदि सभी सदस्यगणों ने श्री बिजोरिया को बधाई दी व अपना सहयोग गीता मानस को विकास का वादा कर बिजोरिया से सहयोग के साथ आभार व्यक्त किया। 

Be the first to comment on "सर्वसम्मति से प्रदीप बिजोरिया को बनाया गीता मानस समिति का अध्यक्ष"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!