ऑक्सफोर्ड विद्यालय के विद्यार्थी करेंगे 63वी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व

सीहोर। शहर के आक्सफोर्ड हा.से. स्कूल के विद्यार्थी 63वी राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

दिनांक 24 से 28 सितंबर 2017 तक भेल स्पोटर्स काम्प्लेक्स भोपाल में आयोजित हो रही 63वी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड विद्यालय के अनुष्का वर्मा, कक्षा 12वीं शाटपुट एवं हेमर थ्रो, नेहा भाटी, कक्षा 9वीं वाक रन, अमन गिरि गोस्वामी, कक्षा 9वी हेमर थ्रो एवं बुशरा खान गौरी, कक्षा 8वीं 600 मी. दौड़ में भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।


विद्यार्थियों की उक्त उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी अनिल वैद्य, संकुल प्राचार्या सुश्री संध्या कसोटिया, जिला खेल अधिकारी भरतलाल शर्मा, नेहरू युवा केन्द्र के खेल अधिकारी आनंद स्वामी, संस्था अध्यक्ष जॉली कुरियन, प्राचार्या बीना जे कुरियन, अताउल्लाखां, माधव यादव, क्रीडा शिक्षक दुष्यंत छोकर सहित विद्यालय के समस्त स्टॉफ एवं खेलप्रेमी बन्धुओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Be the first to comment on "ऑक्सफोर्ड विद्यालय के विद्यार्थी करेंगे 63वी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!