अम्बेडकर जी की 127 वीं जयंती मनाई गई

 

सीहोर।  प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी संविधान निर्माता भारत रत्न स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री बाबा साहिब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती स्थानीय अम्बेडकर पार्क गंज सीहोर मे मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राहुल यादव सचिव म.प्र. कांग्रेस कमेटी एवं विशेष अतिथि हरपाल ठाकुर सचिव म.प्र. कांग्रेस कमेटी तथा अध्यक्षता ओम वर्मा ने की। 
सर्वप्रथम बाबा साहब की प्रतिमा पर अतिथियों एवं कांग्रेस जनों द्वारा माल्यार्पण कर श्रंद्धाजलि दी। इसके पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि बाबा साहब के बताये हुए मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री हरपाल ठाकुर ने बाबा साहब को दुनिया का छठवां विद्यवान बताया तथा उनके संघर्षमयी जीवन की व्याख्या की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें।
श्री वर्मा ने बाबा साहब के तीन मूल सिद्धांत शिक्षित बनों, संगठित रहो, संघर्ष करों अपनाने के लिए कहा। कार्यक्रमं का संचालन कर रहें। जिलाध्यक्ष सीताराम भारती ने बाबा साहब का जन्म म.प्र. के महू में होना म.प्र. वासियों के  लिए गौरव की बात है। बाबा साहब ने एक गरीब परिवार में जन्म लेकर दुनिया में नाम कमाया। आप पूरे भारत में दलितो के मसीहा के नाम से जाने जाते है।
कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया जिसमें दामोदर राय, राजेन्द्र वर्मा, डॉ. अनीस खान, राजा राम बड़े भाई, नरेन्द्र खंगराले, के के गुप्ता, सुनील दुबे, प्रीतम दयाल चौरसिया, लखन लाल मालवीय,  लोकेन्द्र वर्मा, भूरा यादव, दिलीप गांधी, नवेद भाई ने भी सम्बोधित करते हुए बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्ष एवं त्याग से शिक्षा लेने पर बल दिया। कार्यक्रम में राहुल सेन मांगीलाल टिमरई, आनन्द महोबिया, राजेन्द्र राठौर, लाल ङ्क्षसह ठाकुर, सुरेश जाटव, मुकेश यादव,  सन्नी यादव, इत्यादि लोग शामिल थें।

Be the first to comment on "अम्बेडकर जी की 127 वीं जयंती मनाई गई"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!