मारुति ऑल्टो ने डिजायर को पछाड़ा, अक्टूबर महीने में फिर बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

नई दिल्ली (पीटीआई)। मारुति सुजुकी इंडिया की ऑल्टो अक्टूबर महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों की सूची में पहले स्थान पर रही है। इससे पहले अगस्त और सितंबर महीने में मारुति डिजायर इस सूची में पहले स्थान पर थी। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के ताजा आंकड़ों के अनुसार मारुति ऑल्टो की अक्टूबर में 19,447 यूनिट्स बिकी हैं, जबकि डिजायर की समान अवधि में 17,447 यूनिट्स बेची गई हैं।

अगस्त में डिजायर ने 26,140 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहली बार ऑल्टो को पछाड़ा था, उस समय ऑल्टो की 21,521 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। सितंबर में भी डिजायर की बिक्री ऑल्टो से ज्यादा थी। अक्टूबर में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 10 मॉडल्स में से सात मारुति के हैं। बाकी तीन मॉडल हुंडई मोटर इंडिया के हैं। अक्टूबर के टॉप 10 मॉडल्स में बलेनो का स्थान तीसरा है जिसकी 14,532 यूनिट्स बिकी हैं जबकि पिछले साल इसी माह में यह आंकड़ा 10,718 यूनिट्स का था।

हुंडई की ग्रैंड i10 14,417 यूनिट्स के साथ चौथे स्थान पर रही है। पिछले साल अक्टूबर में इसकी 14,530 यूनिट्स बिकी थीं। मारुति सुजुकी की वैगन आर 13,043 यूनिट्स के साथ पांचवे स्थान पर है, जबकि अक्टूबर 2016 में इसकी 15,075 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

सेलेरियो 12,209 यूनिट्स के साथ छठे स्थान पर है। पिछले साल की समान अवधि में यह 9,581 यूनिट्स के साथ 10वें स्थान पर थी।

मारुति स्विफ्ट 12,057 यूनिट्स के साथ सातवें स्थान पर है।

अक्टूबर 2016 में यह 14,611 यूनिट्स के साथ चौथे स्थान पर थी।

अक्टबूर महीने में मारुति विटारा ब्रेजा 11,684 यूनिट्स के साथ आठवें स्थान पर है। इसी सूची में हुंडई की एलीट i20 11,012 यूनिट्स के साथ नौंवे स्थान और क्रेटा 9,248 यूनिट्स के साथ दसवें स्थान पर रही है। 

Be the first to comment on "मारुति ऑल्टो ने डिजायर को पछाड़ा, अक्टूबर महीने में फिर बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!