सड़क परिवहन निगम में आयकर टीम का सर्वे

भोपाल। आयकर की टीम गुरुवार को सड़क परिवहन निगम में सर्वे किया। सपनि कर्मचारियों को चौथे वेतनमान के डीए एरियर की राशि में से काटे गई टीडीएस राशि के रिकॉर्ड को खंगाल और कुछ रिकॉर्ड अपने साथ ले गए।

सड़क परिवहन निगम में चौथे वेतनमान के डीए का एरियर बांटा गया था। 419 कर्मचारियों के बीच बांटे गए डीए एरियर की करीब 26 करोड़ रुपए की राशि वितरित की गई थी। सपनि सूत्रों का कहना है कि 42 कर्मचारियों को ढाई लाख से ज्यादा का भुगतान किया गया था, जिनमें से 26 कर्मचारियों के टीडीएस की कटौती की गई थी।

इसको लेकर सपनि कर्मचारी नेता श्यामसुंदर शर्मा ने आरोप लगाया था कि कई ऐसे कर्मचारियों का टीडीएस काट लिया गया, जो आयकर के दायरे में ही नहीं आते। कई कर्मचारियों की राशि काटे जाने के बाद आयकर में जमा ही नहीं कराई गई। शर्मा ने इस संबंध में आयकर विभाग में शिकायत की थी।

बताया जाता है कि आयकर के कुछ अधिकारी नोटिस देकर निगम के दफ्तर पहुंचे थे। टीम करीब दो घंटे तक निगम मुख्यालय में रही। उन्होंने लेखाधिकारी गुणवंत सेवतकर और लेखा शाखा के कर्मचारियों से पूछताछ की। उन्होंने निगम के रिकॉर्ड की जांच-पड़ताल की। टीडीएस कटौती और उसके आयकर में जमा के रिकॉर्ड का भी मिलान किया। थ

Be the first to comment on "सड़क परिवहन निगम में आयकर टीम का सर्वे"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!