कमलनाथ सर्वहारा वर्ग के लाड़ले नेता-कटारे
सीहोर। सीहोर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कांगे्रस नेता कमलेश कटारे एवं श्यामपुर ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ जी को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपे जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्यामपुर ग्रामीण क्षेत्र में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी व मीठाई वितरित कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और कमलानाथ जी को प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष बनाये जाने पर माननीय सोनियागांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वीजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव का आभार मानते हुए कहा कि कमलनाथ जी को प्रदेश की कमान मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नवीन ऊर्जा उत्पन्न होगी। विगत 15 वर्षों से भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाने में कमलनाथ जी की अहम भूमिका होगी। कांग्रेस को ऐसे ही सर्वमान्य लोकप्रिय चेहरे की आवश्यकता थी।
खुशी का इजहार करने वालों में प्रमुख रुप से कमलेश कटारे, औंकार यादव, आसिफ अंसारी, जिला कांग्रेस कमेटी संगठन सचिव सत्यनारायण भाटी, जिला महामंत्री धनराज पाटीदार, खेमराज पाटिल, भंवरलाल पाटिल, राजेन्द्र हाड़ा, लईक कुरेशी, नफीस खाँ, रमजानी खाँ, सलीम भाई, राजेश वंशकार, सरपंच रईस खाँ, मुईम कुरेशी, रईस बाबा सहित अनेक कांग्रेसजनों ने कमलनाथ जी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।
Be the first to comment on "कमलनाथ जी को प्रदेश कांग्रेस की कमान मिलने पर कटारे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाकर दी बधाई"