भेदभाव से काम करती है भाजपा सरकार-दिग्विजय

दिग्विजय के चौदह वर्ष पश्चात इछावर पहुंचने पर गर्मजोशी से किया स्वागत
सीहोर। विदिशा लोकसभा उपाध्यक्ष ब्रजेश पटेल ने बताया कि मंगलवार को पचमड़ी से माण्डु जाते समय श्री दिग्विजय सिंह  कार्यकर्ताओं से  रुबरु हुए। सर्व प्रथम लोकसभा उपाध्यक्ष ब्रजेश पटेल ने बोरदी टोल नाके पर पहुंच कर श्री सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी इछावर विधानसभा में अगवानी की। इसके पश्चात श्री सिंह इछावर में मार्केटिंग सोसायटी कार्यालय पहुंचे वहां पर क्षेत्रीय विधायक श्री शैलेन्द्र पटेल व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभय मेहता के नेतृत्व में सेकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता ने श्री दिग्विजय सिंह का स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि म.प्र.की भाजपा सरकार भेदभावपूर्ण तरिके से म.प्र. में काम कर रही है। किसानों के मूंग व प्याज का पैसा अभी तक किसानों नहीं मिला है। किसान लगातार बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। इस अवसर पर शैलेन्द्र पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभय मेहता , ब्लाक कांग्रेस कमेटीे के अध्यक्ष अनार सिंह ठाकुर, मार्केटिंग के अध्यक्ष रामनारायण परमार, सीहोर ग्रामीण कांग्रेस अध्रूक्ष मनोज पटेल, सरपंच मनोहर वर्मा, पार्षद सुनील चाण्डक, लीलाधर पटेल, चन्दरसिंह वर्मा, पूर्व सरपंच सतीष परमार, किसान कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविन्द दरबार, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ठाकुर, युवक कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, एनएसयुआई के अध्यक्ष आनन्द कटारिया, पार्षद सादिक, कुमेर सिंह आर्य, रामपाल सिंह ठाकुरगुड्डु मियां, घनश्याम मीणा, ज्ञानसिंह वर्मा, गजराज सिंह ठाकुर, अर्जुन पटेल, विष्णु पटेल, राधेश्याम सेठ, प्रेम सिंह, संतोष, शंकर पटेल, बल्देव मेवाड़ा, कमल ठाकुर, राजाराम वर्मा, बालकृष्ण, नवीन, राहुल जलोदिया, गोपाल जलोदिया, राजकुमार जलोदिया, देवेन्द्र पटेल, हरिओम वर्मा, प्रणय शर्मा, सोनू विश्वकर्मा, रजत पटेल सहित सेकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Be the first to comment on "भेदभाव से काम करती है भाजपा सरकार-दिग्विजय"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!